अर्थ : वह कील जो पैने में लगी होती है।
उदाहरण :
हलवाहा के आर से कोचते ही बैल तिलमिला उठा।
पर्यायवाची : आरी
अर्थ : पहिए की परिधि को उसके केन्द्र या नाभि से जोड़ने वाली लकड़ी, लोहे आदि की बनी आड़ी वस्तु।
उदाहरण :
बढ़ई आर लगा रहा है।
पर्यायवाची : आरा
अर्थ : खान से निकला हुआ ताजा लोहा।
उदाहरण :
खनिक खान से आर निकालकर ट्रक में भर रहे हैं।
अर्थ : वह मनोभाव जो स्वभावतः अथवा संकोच, दोष आदि के कारण दूसरों के सामने सिर उठाने या बोलने नहीं देता है।
उदाहरण :
लज्जा के मारे वह कुछ न बोल सकी।
पर्यायवाची : अवि, आकुंठन, आकुण्ठन, कानि, खिली, ग़ैरत, गैरत, झेंप, झेप, नटांतिका, नटान्तिका, पत, मंदाक्ष, मन्दाक्ष, मुरव्वत, मुरौवत, लज्जा, लाज, लिहाज, लिहाज़, व्रीड़, व्रीड़न, व्रीड़ा, व्रीडा, शरम, शरमिंदगी, शर्म, शर्मिंदगी, संकोच, सकुचाहट, हया, हिजाब, ह्री, ह्रीका
अर्थ : किसी मनुष्य, प्राणी आदि को जान-बूझकर किसी उद्देश्य से मार डालने की क्रिया।
उदाहरण :
किसी भी प्राणी की हत्या महापाप है।
पर्यायवाची : अपघात, अवघात, आलंभ, आलंभन, आलम्भ, आलम्भन, आहनन, उज्जासन, कत्ल, क़त्ल, क्राथ, ख़ून, खून, घात, जबह, निजुर, प्रमथन, प्रमाथ, प्रहण, मर्डर, मारण, मारन, वध, विघात, विशसन, शामनी, संग्रहण, संघात, सङ्ग्रहण, सङ्घात, हत्या, हनन
अर्थ : दुश्मन या शत्रु होने की अवस्था या भाव।
उदाहरण :
आपसी दुश्मनी को दूर करने में ही भलाई है।
पर्यायवाची : अदावत, अनबन, अनरस, अप्रीति, अभ्यागम, अमित्रता, अरिता, अरित्व, आँट, आंट, इख़्तिलाफ़, इख्तिलाफ, इतराजी, उड़ेंच, तनातनी, दुश्मनी, द्रोह, द्वेष, निज़ाअ, निजाअ, बिगाड़, बैर, मन-मुटाव, मन-मोटाव, मनमुटाव, मनमोटाव, मनोमालिन्य, रंजिश, रंजीदगी, रिपुता, लाग-डाँट, लाग-डांट, लागडाँट, लागडांट, विद्विष, विद्वेष, विद्वेषण, विद्वेषिता, विरोध, वृत्रत्व, वैमनस्य, वैमनस्यता, वैर, शत्रुता
अर्थ : लड़ाकू मुर्गे के पंजे के ऊपर बाँधा जाने वाला काँटा।
उदाहरण :
इस मुर्गे के आर बड़े नुकीले हैं।